FeaturedUttarakhand News

राष्ट्रीय डाक सप्ताह एवं गतिविधियों की जानकारी देती GPO अधिकारी शशि शालिनी कुजूर

राष्ट्रीय डाक सप्ताह एवं गतिविधियों की जानकारी देती शशि शालिनी कुजूर
देहरादून आज 9 अक्टूबर को जी पी ओ मे राष्ट्रीय डाक सेवा की प्रेस वार्ता मे उत्तराखंड पोस्टल सर्किल शशि शालिनी कुजूर CPMG ने जानकारी देते हुए बताया की डाक विभाग आम जनता और व्यवसाईयों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल अक्टूबर माह में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन करता है।
इस वर्ष भी डाक विभाग 6.10.2025 से 10.10.2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन कर रहा है। 6.10.2025 को “प्रौद्योगिकी की दिवस” का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत डाकघर में नई तकनीक पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं से लाभान्वित हुए ग्राहकों और कर्मचारियों के अनुभव प्राप्त किए गए।
7.10.2025 ( राष्ट्रीय डाक दिवस) को “वित्तीय समावेशन दिवस” के रूप में मनाया गया।
वित्तीय समावेशन और डाकघर योजनाओं के बारे में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक मंडल और और प्रधान डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया।
8 10 2025 को फिलेटली दिवस और नागरिक केंद्रीय सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों में डाक टिकट संग्रह पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, शादी विभाग की “दीनदयाल स्पर्श” छात्रवृत्ति योजना और “ढाई अक्षर” पत्र लेखन प्रतियोगिता के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाए गए जिसमें इस वर्ष 1149 एवं 3415 पर प्रविष्टियां क्रमश: प्राप्त हुई।
9 10 2025 को विश्व डाक दिवस मनाया गया राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 के लिए यूपीयू विश्व डाक दिवस के पोस्टर और बैनर डाकघर में उपलब्ध सभी डिजिटल डिसप्ले के माध्यम से प्रदर्शित किये गए।
शशि शालिनी कुजूर ने यह भी कहा की पहले लोग एक दूसरे को पत्र लिखकर एक दूसरे को बधाई देते थे लेकिन अब ये सब भूलते चले गए लेकिन डाक विभाग जनता से फिर ये मांग कर रहा है की अपने सभी जानकारों को चिठ्ठी पत्र के माध्यम से ही बधाई व निमंत्रण भेजे जिससे एक अलग ही खुशी मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा है की डाकघर अपने औद्योगिक सामग्री के लिए फ्लैक्स व बैनर लगाकर प्रदर्शित कर सकता है।
उन्होंने यह भी बताया की अगर कोई अपना प्रचार करने के लिए डाकघर में लगे स्क्रीन को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
उन्होंने ग्राहकों की सुविधाओं को देखते हुए यह भी बताया कि एक्सीडेंटल कैस के लिए तीन स्कीम लागू की गई है जिसमें 399 रुपए 599 व 799 रुपए तक का एक्सीडेंटल कैस में पहले ₹399 में 5 लाख तक का इंश्योरेंस ₹599 में 10 लाख का इंश्योरेंस और ₹799 में 15 लाख तक का इंश्योरेंस पॉलिसी डाक विभाग द्वारा दी जा रही है जिसे रेडी पटरी वाले एवं मजदूरी वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
शशि शालिनी कुजूर ने यह जानकारी दी की उत्तराखंड परिमंडल में 30 9.2025 तक कुल सक्रिय खातों की संख्या 45.78 लाख है।
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 7.2 लाख खाते और वित्त वर्ष 2025-26 (सितंबर 2025) तक के दौरान 3.41 लाख खाता खोले गए।
उन्होंने यह जानकारी भी दी डाकघर में 250 मिलीलीटर की गंगा जल की बोतल 30 रूपये प्रति बोतल की दर से बिक्री के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने यह जानकारी भी दी की बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के प्रसाद डाकघर द्वारा पार्सल सेवा के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंच जाने की सुविधा उपलब्ध है।
डाकघर में उपलब्ध अन्य सेवाएं: नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए परिमंडल में 210 आधार केंद्र और छह डाकघर पर पासपोर्ट सेवाएं केंद्र कार्यरत है और अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएं प्रदान करने के लिए परिमंडल में 18 डाक निर्यात केंद्र कार्यरत है।
इसी के साथ उन्होंने डाक विभाग के ग्राहकों के लिए कई अच्छी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button