FeaturedUttarakhand News
इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर हिलदारी की पहल, जूट व कपडे़ के बैग वितरित किए।


इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करने व इससे होने वाले नुकसान से आम जनता को अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे प्रदूषण को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने ओर लोगो को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। जागरूकता अभियान में प्लास्टिक के दुष प्रभावों के बारे में बताया गया व सभी को कपड़े के थैलों को बढ़वा देने ओर प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कहा गया। इस मौके पर नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कीन के ऑपरेशनल मैनेजर अशोक कुमार और उनकी टीम के साथ ही हिलदारी से लीला दीपक, निशा, दीपिका आदि मौजूद रहे।