Nirankari News

परीक्षा को बोझ नहीं उत्सव की तरह मनायेंगे तो सफल होंगे- मीरा सकलानी।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम इंटर व हाई स्कूल के बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स दिए।

विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज रयाल एवं मुख्य अतिथि नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद गीता कुमाई, अमित भटट व प्रबंधक शैलेंद्र कर्णवाल ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभासद अमित भटट ने छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि हमें कठिनाइयों से हार नहीं माननी चाहिए अपितु एक नई सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि परीक्षा कोई बोझ नहीं होता अपितु एक उत्सव है, और इसे उत्सव की तरह मनायेंगे तो अच्छी सफलता अच्छे अंक प्राप्त करने में समर्थ होंगे। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा व प्रधानमंत्री मोदी की बातों को ध्यान से सुना। इस मौके पर प्रबध्ंा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि वर्षभर कठिन परिश्रम करने के बाद उस परिश्रम के परिणाम अर्जन हेतु हमें एकाग्रचित होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। यह समय तनाव रहित होकर परीक्षोत्सव में अपनी क्षमता का बेहतर प्रयोग करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने कहा कि अब वर्षभर कठिन परिश्रम करने के पश्चात हमें अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है तो अच्छे परिणाम की प्राप्ति हेतु तनाव रहित होकर ध्यान, योग के साथ पाठयक्रम को ठीक से पुनरावृत्ति करते हुए शांत चित होकर प्रयास करेंगे तो सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सभासद गीता कुमाई ने भी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया व बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कक्षा 12 की छात्रा सिमरन नेगी, रोहित पुंडीर, तथा कक्षा 10 से आदर्श, प्रांचल, अस्मिता, पायल नेगी ने भी अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्या, आशीष जोशी, सुमित भंडारी, मोहन शाही, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button