इगास मेडिसेंटर का माता मंगला जी व भोले जी महाराज ने दीप पर्वजलित करके किया शुभारम्भ।
देहरादून आज रिंग रोड़ स्थित इगास मेडिसेंटर का शुभारम्भ किया गया मुख्य अतिथि के रूप मे मंगला देवी व भोले जी महाराज ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर डॉक्टर वाई बिष्ट ने बताया कि इस पोली क्लिनिक के माध्यम से हम नैतिकता के आधार पर मेडिकल प्रेक्टिस करना चाहते हैँ।
उन्होंने कहा की इसमें मरीजों को आवश्यक जाँच व दवाइयां चाहिए केवल वही दी जाएगी। डॉ बिष्ट ने कहा की ऐसा करने से मरीजों पर व परिवार के जेब पर अनावश्यक भार नहीं पड़ेगा।
उन्होंने ये भी बताया की इस मेडिसेंटर मे कई डॉक्टरों द्वारा ओपीडी सेवाएं भी दी जाएंगी, और एक छत के नीचे सभी तरह की दवाइयां व जाँच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर कई विशेषज्ञ डॉक्टर व अतिथि उपस्थित रहे।