FeaturedUttarakhand News

बंगसील देवलसारी में वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से वृक्षारोपण किया।

बंगसील देवलसारी में वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से वृक्षारोपण किया।

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग के बंगसील देवलसारी रेंज में हरेला पर्व के तहत बेल पत्र, रुद्राक्ष के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण रेंज अधिकारी लतिका उनियाल के नेतृत्व में किया गया।
प्रकृति की गोद में बसा मनमोहक पर्यटक स्थल बंगसील देवलसारी रेंज में हरेला पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी तादात में वन सरपंचों सहित वन कर्मियों

राजनैतिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कर रेंज के विभिन्न स्थानों पर बेल पत्र, रुद्राक्ष नीम, अमरूद, बांज, बुरांस, और देवदार के सैकड़ों पौधों का रोपण किया। आयोजित कार्यक्रम में रेंज अधिकारी लतिका उनियाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री खेमराज पुजारी, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोंबारी लाल नौटियाल ने कहा कि दिनों दिन क्लाइमेंट का बदलता परिवेश एक नई चुनौती को जन्म दे रहा है, इस वार्मिंग से निपटने का मात्र एक ही साधन है कि हम अपने इर्दगिर्द की हर भू भाग को हरियाली की निरंतरता से जोड़े रखे, उन्होंने कहा कि जिस कौतूहल के साथ राज्य में हरेला पर्व को मनाने का काम हो रहा है उस भाव से रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखना भी हमारा नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है। जितने भी पौधों का रोपण किया गया इनको सरंक्षित रखना ही हरेला पर्व के प्रति हमारी सच्ची आस्था का सिंबल बनेगा कार्यक्रम में हंस फौण्डशन ने अपनी सहभागिता निभाते हुए लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर दिव्या बिजल्वाण, सी,डी,एस धनपाल, आरती परमार प्रधान ग्राम पंचयात तेवा, वन सरपंच चन्द्र सिंह रावत, बचन सिंह रावत, मुकेश औन्तड़, सूरबीर तोमर, सुरेन्द्र गौड़ वन दरोगा, आदर्श रमोला वन वीट अधिकारी, बीरेंद्र गौड़, आरती पंवार, नैना पाण्डे, राम प्रकाश नौटियाल, विपिन कुमार, महेंद्र चौहान वन वीट अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button