FeaturedUttarakhand News

मसूरी वार्ड 3 राजमंडी में पैदल मार्च कर स्वच्छता अभियान चलाया।

मसूरी वार्ड 3 राजमंडी में पैदल मार्च कर स्वच्छता अभियान चलाया।

मसूरी। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सफाई अभियान एवं सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक हेतु पैदल मार्च कर जन जागरूकता अभियान वार्ड नंबर 3 राजमंडी से प्रारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्र वासियों को कपडे़ के बैग भी वितरित किए गये।


वार्ड नंबर तीन में नगर पालिका के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पहाड़ी एवं सड़क पर जहां सुखा कूड़ा प्लास्टिक की पन्नी, कपड़े ,पानी की बोतल, कांच की बोतल, थर्माकोल, मल्टी लेयर प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया। टीम के माध्यम से पहाड़ों से 180 किलो सुखा कूड़ा निकाला गया उन्हें रीसाइक्लिंग हेतु ड्राइ वेस्ट कलेक्शन सेंटर आईडीएच में भेजा गया। स्थानीय निवासियों को सफाई निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट एवं किरण राणा मियां द्वारा बताया गया कि आप अपने आसपास क्षेत्र में निगरानी रखें ताकि कोई भी पहाड़ों पर कूड़ा ना फेंक सके। सफाई निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह अलग अलग वार्ड में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्थानीय निवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। टीम के माध्यम से स्थानीय निवासी को कपड़े का बैग भी वितरण किया गया। सफाई अभियान को सफल बनाने के क्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी, हिलदारी टीम, कीन की टीम, नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज की टीम का संयुक्त प्रयास किया। नगर पालिका की ओर से सफाई नायक प्रताप सिंह, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, किरण, दीपक, लीला, बबीता, कीन से अशोक कुमार, अजीत, जेबा, नीलम, अनिल, अरुण, एनएमएचएस से पूजा दानी, अक्षय रावत, नीतिज्ञा आर्य, नरगिस, हिमानी सेमवाल, निकिता रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button