FeaturedUttarakhand News

देहरादून, राजपुर रोड़ स्थित राजीव गाँधी भवन में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र से मिली बड़ी जिम्मेदारी।

रिपोर्टर दीपक सैलवान

उत्तराखंड,राजीव गाँधी भवन में एक कार्यक्रम किया गया जिसमे प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन,अल्का पाल,आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,भागीरथी बिष्ट ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पुरे प्रदेश से आई महिलाओं ने भाग लिया।

पदभार संभालने के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि उनके समक्ष कई चुनौतियां है। सबसे पहली चुनौती विधानसभा चुनाव है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जाेड़ा जाएगा। वार्ड, ब्लॉक, जिला स्तर पर महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी,राहुल गांधी,महिला राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डिसूजा, तथा प्रदेश नेतृत्व का उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें जो प्रदेश में महिला कांग्रेस की अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होनें कहा कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण में विश्वास रखती है और इसके प्रति गंभीर है तथा पार्टी सबको साथ लेकर आगे बढेग़ी। उन्होनें कहा कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को सरकार संगठन में उचित मान सम्मान दिया है। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए प्राथमिक्ता के आधार पर काम किया है। उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है।उन्होनें कहा महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है,भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आजादी के आन्दोलन से लेकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।उन्होंने कहा कि नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमतायें विद्यमान हैं। व्यवहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमता के आधार पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। मानवीय संवेदना, करूणा,वात्सल्य जैसे भावों से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नारी सदैव पूजनीय रही है तथा आज भी नारी का स्थान सबसे ऊंचा है।उत्तराखण्ड की देवभूमि में भी अनेक बीरांगना नारियों ने जन्म लिया है तथा समाज को एक नई दिषा देने का काम किया है। उत्तराखण्ड आन्दोलन को अपने मुकाम तक पहुंचाने में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी की महिलाएँ निजी स्वार्थ को छोड़कर पार्टी हित में कार्य करने में ज्यादा विश्वास रखती हैं।और इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने में महिलाये पूरी ताकत झोंकर उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होगी।इस दौरान नजमा खान,विमला मन्हास,बाला शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह,संगीता गुप्ता, ममता बस्नेत,जया कर्नाटक,मधु संगाडी,इशिता सेडा,सुशीला शर्मा, कृष्णा देवी,भागेश्वरी,राधिका, देविका रानी,इमराना सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजद रही।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button