FeaturedUttarakhand News
डा० चौहान अस्पताल में 3D/4D कलर अल्ट्रासाउंड एवं निशुल्क परामर्श केम्प का आयोजन किया गया


उन्होंने कहा कि डा० चौहान अस्पताल की ओर से समय- समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं,
जिससे आम जनता को काफी राहत मिलती है और इस प्रकार के केम्प भविष्य में भी आयोजित होते रहने चाहिये ।
उन्होंने कहा कि महिलाओ की यह ख़ास जिम्मेदारी है की उनका परिवार नशे की आदत से दूर रहे तथा संतुलित भोजन व शारीरिक कार्य करने से स्वय को काफ़ी हद तक स्वस्थ रखा जा सकता है ।
संयोजक वरिष्ठ सर्जन डॉ० वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के शिविर पिछले कई वर्षों से आयोजित किये जा रहे है जिससे आमजन एवं गरीब जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुँच रहा है !
शिविर में काफी संख्या में महिलाओं ने आकर 3D 4D कलर अल्ट्रासाउंड एवं निशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। पछवादून विकासनगर तथा पहाड़ी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया । आज के शिविर में 102 पुरुष एवं महिलाओं की निशुल्क थर्मल जाँच,ब्लड प्रेशर, ऑक्सिजन लेवल, स्वास्थ्य आदि की जाँच कर, निशुल्क परामर्श तथा ज़रूरत मंद लोगों को आधी फ़ीस पर कलर अल्ट्रासाउंड किया गया तथा मानसिक रोग एवं नशे के आदी मरीज़ों को निशुल्क परामर्श दिया गया । इसके अलावा ज़रूरतमंद , बी॰पी॰एल॰ लोगों को निशुल्क दवा वितरित की गई । कई मरीज़ अनेक गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त पाये गये जिन्हें उचित परामर्श कर उपचार किया गया , कुछ लोग ऐसे भी थे जो अपनी आर्थिक हालात के कारण कलर अल्ट्रासाउंड तथा देहरादून जाकर मानसिक रोग तथा नशा छोड़ने का उपचार नहीं करा पा रहे थे उन्होंने भी केम्प का लाभ उठाया ! इस अवसर बीडीसी मेंबर सुमित्रा चौहान, बीजेपी महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष कृष्णा तोमर, कँवलजीत भंडारी,आशा शर्मा, कमल राज, पूजा वर्मा, निलू , शालू थापा, बोबी ठाकुर, कल्पना छेत्री, करुणा थापा, राहुल कुमार, ख़ुशी,सपना, सोमबाला , चंद्रकिशोर शर्मा तथा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे ।