दीपक सैलवान। लेंसडाउन चौक पर खुला मिनी स्विमिंग पुल संबंधित विभाग नहीं दिला पा रहा रहागिरो को राहत। देहरादून। लेंसडाउन चौक पर लाइब्रेरी के सामने आये दिन ये पानी का खड्डा खुला पढ़ा रहता शायद किसी दुर्घटना का हो रहा है इंतजार संबन्धित विभाग दिखावा करके मिट्टी डालकर बंद कर देते हैँ। लेकिन इसका कोई परमानेंट ईलाज नहीं हो पा रहा है।
एक तरफ नगर निगम द्वारा गली मोहल्ले मे डेंगू के लिए फॉगिंग कराई जा रही है और यहां शहर के बीच मे डेंगू को निमंत्रण दिया जा रहा है। लेकिन इसका कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जबकि इस खड्डे के पास खाने पिने वालों की ठेलिया भी लगाई जाती हैं,जिससे गंदे पानी की छींटे भी खाने पिने पर पड़ती हैँ। और मच्छर मख्खीयां खुले खाने पर बैठती हैँ। ये बीमारियों को न्योता दे रहे हैँ लेकिन नगर-निगम जब शहर मे अतिक्रमण हटाता है। तो इन ठेलियों की तरफ से नजरें टेड़ी करके निकल जाते हैँ। ऐसा क्यों क्या ये ठेली वाले नगर निगम कर्मचारियों को पहुंचा रहे हैँ फायदा।