FeaturedUttarakhand News

विकासनगर में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

इलम सिंह चौहान 

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ब्राइट एंजेल स्कूल के पास चलती हरियाणा नंबर की कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठते ही कार सवार युवकों ने कूदकर जान बचाई।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button