FeaturedUttarakhand News

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

दीपक सैलवान।

देहरादून, 9 अक्टूबर। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों पर शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में 8 अक्टूबर से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुक्सा जनजाति के 46 गांवों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार और उसके महत्व की जानकारी देना है।

कार्यक्रम के दौरान रेफल होम के दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के तरीकों और मताधिकार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांगजनों से आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुश्री प्रिया लाल, सुश्री पूनम चमोली, पुष्पेंद्र और प्रज्वल सहित संस्था के कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button