FeaturedUttarakhand News

कचटा गांव में दरांती से गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति फरार

इलम सिंह चौहान 

चकराता । कालसी तहसील के कचटा गांव में बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के चलते पति पर पत्नी की दरांती से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना में 22 वर्षीय नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी पति 25 वर्षीय मनोज कुमार फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रशासन के अनुसार, मनोज और नीलम की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button