उत्तराँचल प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी देहरादून। आज भारतीय किसान यूनियन की प्रेस वार्ता करते हुए यूनियन के पदाधिकारी ने बताया की काँवली रोड़ शिवाजी मार्ग मे एक परिवार द्वारा एक युवती सोनिया का शोषण किया जा रहा है। जिसको ब्लेकमेल करते हुए 50,000 रूपये की मांग की जा रही है। पीड़ित युवती सोनिया ने भी बताया की बलविंद्र,प्रितो कोर, शिवराज, कश्मीर सिंह,क़ीमत सिंह निवासी शिवाजी मार्ग द्वारा धमकाया जा रह है। किसान यूनियन द्वारा एसएसपी को शिकायत दी गई,सोनिया ने बताया की लक्ष्मण चौकी मे शिकायत की गई थी लेकिन सुनवाई ना होने के बाद हाई कमान का दरवाजा खट-खटाना पड़ रह है। पीड़िता ने ये भी बताया की उसका सामूहिक शोषण करने की वजह से उसको डोईवाला मे फेंसले के लिए बुलाया गया। लेकिन पीड़िता को शक हुआ तो वहाँ से अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग गई, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग की है। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सलहाकर समिति अध्यक्ष ओमपाल सिंह पँवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा, आशीष कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण बिष्ट, मनीष पँवार, मुकेश जोशी आदि शामिल रहे। इस वारे मे जब लक्ष्मण चौकी प्रभारी से इस मामले की जानकारी ली तो चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने ऐसे किसी भी घटना की जानकारी उनके संज्ञान मे नहीं है।