मसूरी। मसूरी पुलिस ने दहेज में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बाया कि सौरभ चौधरी पुत्र प्रवीण कुमार चौधरी निवासी 116 सुनहरी बाग अपार्टमेंट सेक्टर 13 नार्थ वेस्ट दिल्ली की लंबे समय से तलाश थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई व आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया व न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्हांेने बताया कि अभियुक्त पर दहेज उत्पीड़न के तहत धारा 323, 376, 506, 509 भादवि व 3/4 दहेज उत्पीडन के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक भावना, कांस्टेबल प्रदीप गिरी व धर्मेंद सिंह थे।