देहरादून काँवली रोड़ पर पानी लिकिज से पूरी सड़क टूट गई जिससे सुबह शाम जब पानी आता है तो सड़क पर पानी पानी हो जाता और फिर बारिश के होने से सड़क मे गहरे गहरे गड्डे हो गए
जिससे गड्डे दिखाई नहीं देते और आये दिन कोई ना कोई छोटी बड़ी दुर्घटनाये होती रहती हैँ, लोगों का कहना है कि जहाँ से पानी की लिकिज शुरू हुई थी। सैहनवाज कबाड़ी की दुकान है जब वो दुकान के आगे लोहे और टिन को तोड़ने का कार्य करता है जिससे कई बार वहाँ से पानी की लिकिज शुरू होती है, आस पास के लोगों ने बताया की कबाड़ी अक्सर बीच सड़क पर गाड़ी ख़डी करके माल भरता है जिससे आने जाने मे लोगों को दिक्क़त का सामना करना पढ़ता है।जब हमने जल संस्थान अधिकारी धोबाल से बात की तो उन्होंने बताया की विभाग ने पानी के पाइप लाईन के लिए परमिशन मांगी है एक दो दिन मे इसको ठीक कर दिया जायेगा।