FeaturedUttarakhand News

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पँवार कोर्ट कोर्ट मे हुए पेश।

देहरादून।आज दिनांक 25 नवम्बर 2023 को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पुनः मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की अदालत में पेश हुए। बॉबी पंवार तीसरी बार उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के कई अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे थे। बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ,अधिवक्ता शिवा वर्मा एवं रॉबिन त्यागी ने सीजीएम कोर्ट में बॉबी पंवार का पक्ष रखते हुए बहस की । अधिवक्ताओं ने शाहीन बाग प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लेख करते हुए पुलिस द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के प्रार्थना पत्र को अस्वीकार करने का अनुरोध किया। अधिवक्ताओं ने बॉबी पंवार की पैरवी करते हुए कहा कि जिन घटनाओं का पुलिस द्वारा जिक्र किया गया है उन सभी आंदोलनों की प्रशासन को सूचना दी गयी थी और कोई भी आंदोलन उग्र नहीं था तथा उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ संवैधानिक दायरे के अंतर्गत ही युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है। बॉबी पंवार ने न्यायालय पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि सत्य की जीत सुनिश्चित है ओर न्यायालय का फैसला अवश्य ही हमारे पक्ष में आएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अंतिम निर्णय सुरक्षित रख लिया है। इस दौरान उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल,सह संयोजक सुशील कैंतुरा,विनोद बगियाल,विपिन पंवार,नितिन मिलेगा,संजय चौहान,विशाल चौहान,अखिल तोमर,जसपाल चौहान,सचिन खन्ना,आयुष राणा,शुभम पोखरियाल,संतोष राणा आदि युवा उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button