FeaturedUttarakhand News

ब्राइट एंजेल स्कूल के असद अंसारी ने NDA की शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 507 प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव 

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र से एक होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और जज्बे से सफलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। ब्राइट एंजल्स स्कूल, जीवनगढ़ के छात्र असद अंसारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा 2025-26 में ऑल इंडिया रैंक 507 हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे हर बाधा छोटी पड़ जाती है।

ब्राइट एंजेल स्कूल में आज का दिन कुछ खास रहा यह पल स्कूल के लिए बहुत ही यादगार पल है जब स्कूल के छात्र असद अंसारी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्कूल में सम्मानित किया गया असद अंसारी जिन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है और अभी परिणाम घोषित होना शेष है राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है अंसारी ने अपनी कड़ी मेहनत अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। विशेष बात यह है की इतनी कम उम्र में इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया और सबसे कम उम्र में चयनित अभ्यर्थियों में अपनी पहचान बनाई है स्कूल प्रबंधक करनाल कबीर हुसैन एवं प्रधानाध्यापिका राणा अलमास व शिक्षकों ने असद अंसारी कि इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और असद की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला देगी।

असद अंसारी की यह सफलता एक मजबूत संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button