FeaturedUttarakhand News

ब्राइट एंजल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को ब्राइट एंजल स्कूल, जीवनगढ़, विकासनगर, देहरादून के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के अंतर्गत विद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर तक दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के उत्साह और जोश ने यह संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति युवा पीढ़ी में गहरी जागरूकता एवं समर्पण की भावना विद्यमान है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राणा अलमास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ केवल एक साथ रहना नहीं, बल्कि देश के सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के लोगों का आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश उनियाल, पंजाब सिंह, अभिमन्यु सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति एवं गौरव में योगदान देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button