FeaturedNirankari NewsUttarakhand News
संत निरंकारी सत्संग भवन जीवनगढ़ में रविवारीय सत्संग कार्यक्रम आयोजित


वहीं दूसरी ओर उसे संसार में रहते हुए जीने का ढंग भी सिखला रहे हैं जिससे लाखों इंसानों का जीवन सुखमय हुआ है उन्होंने कहा कि ज्ञान के बाद भक्ति मार्ग में निस्वार्थ भाव से सेवा सत्संग सुमिरन की बहुत महत्ता है जैसे-जैसे भक्त इस मार्ग पर आगे बढ़ता जाता है तो उसके जीवन में प्रेम प्रकट होता जाता है और भक्ति का मार्ग तो सदैव ही प्रेम सहजता व सुकून का मार्ग रहा है।इसलिए युगो युगो से संत महात्मा प्रेम का ही संदेश देते आए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि इंसान हर तरफ माया से घिरा होता है यह तो ज्ञान की रोशनी और सद्गुरु की कृपा दृष्टि ही होती है कि गुरसिख माया कमाता भी है इस्तेमाल भी करता है लेकिन अंदर ही अंदर मायापति प्रभु के साथ जुड़ा रहता है । उन्होंने सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सद्गुरु ने जो सेवाएं प्रदान की है उसमें मर्यादा और अनुशासन में रहकर की गई सेवा ही श्रेष्ठ होती है और सद्गुरु को परवान होती है। जहां पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाना है वही सेवा के जज्बे को भी बरकरार रखना है। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं में भी गीत एवं विचार रूप में अपने भाव व्यक्त कर ईश्वर निराकार परमपिता परमात्मा का यशोगान किया और आशीर्वाद के पात्र बने।