FeaturedUttarakhand News

मसूरी गर्ल्स पीटीए में सुनीता अध्यक्ष बनी, विद्यालय ने 70 हजार की छात्रवृत्ति वितरित की।

मसूरी। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन एसएमसी की आम सभा का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया गया व उसके बाद नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
बैठक में गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया व वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया। जिसमें सुनीता को अध्यक्ष, देवेद्र उनियाल को कोषाध्यक्ष व कविता को उपमंत्री चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने सभी का स्वागत किया व अभिभावकों का आहवान किया कि विद्यालय की प्रगति एवं बच्चों के संर्वांगीण विकास में सहयोग करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देनें के साथ पढाई पर विशेष जोर दिया व कहा कि शिक्षा की बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है। इस अवसर पर मसूरी के विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा बच्चों के लिए छात्र वृत्ति दी जाती है जिसके तहत इस वर्ष 70 हजार रूपये की धनराशि कक्षा एक से बाहर तक के छात्र छा़त्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षकाओं सहित अभिभावक व स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button