FeaturedUttarakhand News

कड़ाकेे की सर्दी व बर्फबारी के बीच भी प्रचार नहीं थमा।

रिपोर्ट सुमित कंनसल मसूरी

कड़ाकेे की सर्दी व बर्फबारी के बीच भी प्रचार नहीं थमा।

मसूरी। कड़ाके की सर्दी व बर्फबारी के बीच भी भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आये व बर्फबारी के बीच भी प्रचार करते नजर आये। महिला मोर्चा की टीम बर्फ के चलते करीब छह किमी पैदल चलकर कार्यालय पहुंची।
सुबह से ही मौसम खराब था लेकिन भाजपा कार्यकर्ता समय से ही कार्यालय पहुंच गये व अपनी टीमों के साथ कड़ाके की सर्दी में प्रचार के लिए निकल पडे। जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो कार्यकर्ता उसके बाद भी नहीं रूके व बर्फबारी के बीच जोश से लबरेज कार्यकर्ता नारेबाजी के बीच पार्टी प्रत्याशी गणेश जोशी का प्रचार करते रहे।

हाल यह था कि जो कार्यकर्ता दूर दराज के क्षेत्र में प्रचार के लिए गये थे वह क्षेत्रों में ही फंस गये क्यो कि भारी बर्फबारी होने के कारण उनके वाहन भी फंस गये जिस कारण उन्हें पैदल ही कई किलोमीटर पैदल बर्फ के बीच चलकर वापस कार्यालय पहुंचे। महिला मोर्चा की टीम भिलाडू फंस गई जिस पर उन्हें करीब छह किमी पैदल चलकर कार्यालय लौटे। इस टीम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, राजेश्वरी नेगी आदि थी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह गणेश जोशी की कार्यप्रणाली का नतीजा है कि बर्फबारी के बीच भी कार्यकर्ता बिना किसी परेशानी के प्रचार मे जुटे रहे। उन्होंनेे कहा कि समय कम है जिस पर कार्यकर्ता मौसम के खराब होने पर भी घर घर प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं जिससे लगता है कि कार्यकर्ताओं मे ंमौसम की मार का भी कोई असर नहीं दिख रहा व वह अपने प्रत्याशी के लिए भारी बर्फबारी के बीच भी प्रचार कर रहे हैं। न ठंड को देख रहे हैं न ही बर्फबारी को देख रहे हैं और अपने कार्य में लगे हैं यही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, मसूरी विधानसभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक धनेंद्र पुंडीर, सोभर सिंह मेहरा, नरेंद्र पडियार, राकेश ठाकुर, दिनेश बडोनी, मयंक जोशी, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मालरोड लाइब्रेरी में मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान व छावनी क्षेत्र में महेश चंद के नेतृत्व में घर घर जाकर प्रचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button