FeaturedUttarakhand News

कांग्रेस भाजपा की तानाशाही के विरोध में जनता की अदालत में जायेगी।

कांग्रेस भाजपा की तानाशाही के विरोध में जनता की अदालत में जायेगी।

मसूरी। कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है, देश में किसी को अपनी बात करने का अधिकार छीना जा रहा है। संसद में विपक्ष को सवाल पूछने नहीं दिया जाता और पूछने पर उनपर ईडी की छापेमारी की जाती है ऐसे में लोकतंत्र बचा कहां है। अडानी से सरकार के क्या संबंध में उनकी कंपनी के बीस हजार करोड कहां से आये यह देश पूछना चाहता है।


शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाये कि कांग्रेस सांसद के सदन में सवाल पूछने पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला शुरू हो जाता है व उसके बाद उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। जबकि इस मामले में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति चाहता है। उन्होेने कहा कि भाजपा के नेता आये दिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं के नामों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। अब कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ हर ब्लाक स्तर पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज करायेगी। भाजपा के ऐसे कार्यों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है कांग्रेस घर घर जाकर भाजपा के खिलाफ जनता के बीच जायेगी। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से बनी उनकी पहचान से बौखला गई है। उन्हांेने कहा कि जिस तरह तानाशाह सरकार देश में लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रही है व राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त आनन फानन में की है उन्हें घर से बेघर किया है ऐसे में ऐसी ही तत्परता अडानी के मामले में दिखायें। इन सभी मामलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जायेगी, पोस्टकार्ड के माध्यम से जन सत्याग्रह के तहत घर घर जाकर जनता के बीच जायेगी। भाजपा के नेता लगातार महिलाओं के लिए अपमान के शब्द बोलते रहते हैं चाहे सूपर्णखा, जरसी गाय का बयान हो या पचास करोड की गलफ्रेंड का बयान हो उनको सबक सिखायेंगे। इसके तहत आठ अपै्रल को भाजपा के नेताओं के खिलाफ जिन्होंने ऐसे बयान दिए है हर थाना क्षेत्र में प्राथमिकता दर्ज करायेंगे। वहीं तीन अपै्रल से पोस्टकार्ड व 15 से 20 अपै्रल तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम है तथा तीस अप्रैल को बड़ी रैली की जायेगी। जनता ने भाजपा को चुना है तो उन्हें जनता के हितों के कार्य करने चाहिए न कि विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस एक है और वहां लोकतंत्र है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि भाजपा की सरकार निरंतर दबाव की राजनीति कर रही है जो भी कांग्रेस का नेता सदन या संड़क पर आवाज उठाती है तो उसे कुचलने का कार्य कर रही है। राहुलगांधी को जिस तरह ससंद सदस्यता समाप्त की व घर से बेघर कर दिया यह उसका प्रमाण है इन्ही सभी बातों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। वहीं भाजपा के नेताओं के खिलाफ चाहे वह मंत्री हो या विधायक हो या अन्य नेता हो उन्होंने जो भी अपमान जनक शब्द कहे हैं उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायेगी। भाजपा के झूठ का पर्दाफास किया जायेगा व आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, मोहन थापली, रितेश जोशी, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, महिमानंद, राजेश सक्सेना, जयपाल राणा, नागेद्र उनियाल, केदार चैहान, प्रिंस, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button