FeaturedUttarakhand News

जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में आये हिरन के बच्चे को वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा।

जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में आये हिरन के बच्चे को वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा।

मसरी। जंगल से भटक कर लंढौर क्षेत्र के आरएन भार्गव इंटर कालेज के समीप आये हिरन का बच्चे को मसूरी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया व उसके बाद उसे बाटाघाट ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।


वन विभाग मसूरी के बीट अधिकारी दीवान सिंह नेगी ने बताया कि प्रातः छह बजे सूचना मिली कि लंढौर क्षेत्र में आरएन भार्गव इंटर कालेज के समीप जंगल से भटक कर एक हिरन का बच्चा आबादी क्षेत्र में आ गया तथा एक भवन के गेट में फंस गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने मसूरी वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग के बीट अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर गये व किसी तरह गेट में फंसे हिरन के बच्चे को सकुशल गेट से निकाला गया जबकि वह मामूूली रूप से घायल हो चुका था उसे किसी तरह गेट से निकाल कर पकड़ लिया व बाटाघाट ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इस मोके पर उनके साथ बिशन सिंह पयाल व एक अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button