उत्तराँचल प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता करते मृतक निशा का पीड़ित परिवार।
देहरादून। आज उत्तराँचल प्रेस क्लब मे मृतक निशा के पिता और भाई ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की 3 अक्टूबर को मामूली पेट दर्द की शिकायत पर अपनी बेटी निशा को दून हॉस्पिटल मे रात 10 बजे करीब लेकरआये थे। इमरजेंसी मे डॉक्टर ने निशा को भर्ती कर लिया उसके बाद रात को लगभग 11:40 पर निशा को एक नर्स द्वारा इंजेक्शन दिया गया। जिसके बाद कुछ ही देर मे निशा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना है कि निशा को न्याय दिलाने के लिए दर दर भटक रहे हैँ लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रेम वार्ता के दौरान चकरोता मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने बताया की जब निशा को इंजेक्शन दिया गया तब बचना वहीं मौजूद थी। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही निशा की मौत हो गई। इसलिए निशा को न्याय दिलाने के लिए शासन प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।