FeaturedUttarakhand News

मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश के साथ ओले पड़े।

मसूरी। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश से जहां जन जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं तापमान में भारी कमी आयी है, व लोगों को गर्म कपडे पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते मसूरी देहरादून मार्ग मलवा आने से बंद हो गया।


पर्यटन नगरी में विगत तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मध्य रात्रि के बाद भी जमकर बारिश के साथ ओेले भी पड़े, लेकिन सुबह मौसम खुल गया था, व दिन भर अच्छी खासी ठंड रही। वहीं दोहपर बाद आसमान में फिर से बादल छाये व अपराहन तीन बजे से तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने से बाजार में सन्नाटा पसर गया व पर्यटकों को होटलों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं बारिश के साथ ही एक बार फिर से ओले पड़ने लगे व काले बादल होने से दिन में रात का नजारा दिखाई देने लगा। सर्दी बढने के बाद लोगों को घर में रख दिए गये गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर होना पड़ा। बारिश होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, सुबह मौसम साफ होने पर बच्चे छाता या बरसाती नहीं ले गये व छुटटी के समय अचानक बारिश व ओलावृष्टि होने लगी। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने मसूरी आये पर्यटकों को यहां के मौसम ने खूब रिझाया व उन्होंने इस ख्ुाुशगवार मौसम का आनंद लिया। तेज बारिश होने से जो जहां था वहीं फंस गया व लोगों को दुकानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं दिन में रात होने पर दुकानों में लाइट जलानी पड़ी व वाहनों को भी हेड लाइट जला कर रोड पर चलना पड़ा। वहीं दूसरी ओर किंक्र्रेग से जेपी बैंड के बीच भारी बारिश के कारण मलवा आ गया जिसके कारण रोड बंद हो गया व रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। वहीं कुछ वाहनों ने रिश्क लेकर अपने वाहनों को मलवे के उपर से होकर पार करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button