FeaturedUttarakhand News

रोपवे मरम्मत के चलते बंद होने से पर्यटक हो रहे निराश

रोपवे मरम्मत के चलते बंद होने से पर्यटक हो रहे निराश।

मसूरी। इन दिनो मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को रोपवे का आनंद नहीं मिल पा रहा क्यो कि रोपवे एक माह के लिए मरम्मत के लिए बंद की गई है। इन दिनों जो पर्यटक रोपवे का आनंद लेने झूलाघर जा रहा है उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
मालरोड की शान व पर्यटकों की पंसद की रोपवे मरम्मत के चलते एक माह के लिए बंद कर दी गई है। जिसके कारण पर्यटक रोपवे का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। रोपवे हर वर्ष इन्ही दिनों मरम्मत के लिए बंद कर दी जाती है ताकि सीजन के समय कोई कमी न रह जाय। पर्यटक जब मसूरी घूमने आते है तो वे यहंा के सौदर्य का आनंद लेने के साथ ही रोपवे का आनंद जरूर लेते हैं लेकिन इन दिनों जो पर्यटक घूमने आये है उन्हें रोपवे के न चलने से निराश होना पड़ रहा है। दिल्ली से आये पर्यटक हरदेव सिंह का कहना है कि वह मसूरी घूमने आये थे तो बच्चों को रोपवे पर घुमाने के लिए लाये तो यहंा आकर पता चला कि रोपवे बंद है जिस कारण उन्हें निराश होना पड़ा। उनका कहना था कि बच्चों को सबसे अधिक निराश होना पड़ा। वहीं हरियाणा से आये पर्यटक सुदीप कुमार का कहना था कि वह जब भी अपने दोस्तों के साथ मसूरी आते हैं तो रोपवे पर जरूर जाते है लेकिन इस बार उनकी यह उम्मीद खरी नहीं उतरी व बिना रोपवे के उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि रोपवे में कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि रोपवे की हर वर्ष इन्ही दिनों मरम्मत की जाती है ताकि सीजन में रोपवे के संचालन में परेशानी न हो। इस बार भी रोपवे करीब एक माह बंद रहेगी व मरम्मत के बाद ही पर्यटकों के लिए खोली जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button