केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन ग्राम पंचायत बिसोई एवं ग्राम पंचायत खुना हुआ ! सरकारी योजनाओं के प्रति जनता की जागरूकता व लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ने के लिए यह यात्रा गांव-गांव जा रही है। इस दौरान आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं साथ ही योजनाओं के लाभ से लाभांवित भी किया गया इस उपलक्ष् पर सभी को शपथ दिलवाई गयी ! कार्यक्रम में कही विभाग नदारद रहे जिससे आम नागरिक कही सरकारी योजनाओ के लाभसे वंचित रहे ! कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ग्राम प्रधान बिसोई श्रीमती पूजा ,सवास्थ्य विभाग से डॉ प्रदीप जलविधुत से इं प्रवीण सहित श्री महेंदर जी श्री मदन सिंह श्री नवीन श्री अजेंद्र सिंह श्री सचिन श्री ह्रदय सिंह भोपाल रघुवीर कुंपाल सुंदर आदि अनेक लोग उपस्थित रहे !