FeaturedUttarakhand News

13 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत को सम्मानित किया।

13 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत को सम्मानित किया।

मसूरी। भटटा क्यारकुली की 13 स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष चंद्रकला मनूड़ा के नेतृत्व में भाजपा मसूरी मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश रावत का स्वागत व सम्मान किया।


क्यारकुली गांव में आयोजित सम्मान समारोह में 13 स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष चंद्रकला मन्यूड़ा सहित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा मसूरी मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का माल्यार्पंण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व अपेक्षा की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि उनके जीवन में मात्र शक्ति का विशेष स्थान रहा है और उन्होंने जो सम्मान दिया वह आशीर्वाद के रूप में स्वीकार है। उन्होंने कहा कि भटटा क्यारकुली के सभी 13 स्वंय सहायता समूहों ने जो सम्मान दिया उसका सदा ऋणि रहूंगा। इस मौके पर राकेश रावत ने यह भी कहा कि शीघ्र ही वह मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से नई मंडल कार्यकारणी का गठन करेंगे जिसमें सभी वर्गों को स्थान दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा मात्र शक्ति का सम्मान किया है जिनकी बदौलत ग्राम पंचायत क्यारकुली में अनके विकास योजनाएं चल रही हैं इसी प्रकार मंडल में भी क्षेत्र के विकास के साथ ही मसूरी के विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा व प्रयास रहेगा कि जन समस्याओं का समाधान हो सके व क्षेत्र विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके। इस मौके पर 13 महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष चंद्रकला मन्यूूड़ा ने राकेश रावत के मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व कहा कि उनके मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने से क्यारकुली भटटा ग्राम सभा का मान बढा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, रोजी मन्यूड़ा, रजनी मन्यूड़ा, बाला देवी, रीना रावत, रोशनी रावत, भागवती देवी, मीरा देवी, सुनीता, आशा देवी, उषा राणा, विमला रावत, सुशीला, सावित्री, बबली, साक्षी, सरिताा, आरती, रीनू सहित, राजेश रावत, पिंकी, दीपांशु, धीरज रावत, कश्मीरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button