FeaturedNational NewsUttarakhand News

विकास नगर में भारतीय मजदूर संघ की बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बैठक में पहुंचे

Uk/ विकास नगर

रिपोर्ट — पुलिस के द्वारा
हिंदी पत्रिका संवाददाता इलम सिंह चौहान

*भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में विकास नगर में बैठक आयोजित*

जनपद देहरादून के विकासनगर मे 20 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देहरादून प्रभारी संजीव बिश्नोई के उपस्थिति में कार्यकारिणी विस्तार के लिए एक बैठक की गई बैठक में आशा स्वास्थ्य संगठन कार्यकत्री व प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ श्रीमती गंगा गुप्ता भी उपस्थित रही। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय मजदूर संघ की रीति- नीति अनुसार रणवीर सिंह को विकास नगर एवं मेघराज को सहसपुर ब्लॉक के प्रभारी के रूप में भारतीय मजदूर संघ के कार्य निष्पादन हेतु अधिकृत किया गया। यह दोनों लोग अपने अपने क्षेत्र में श्रमिकों, कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके हितलाभ व समस्याओं के निराकरण हेतु शासन प्रशासन से पत्राचार करने को भी इन्हें अधिकृत किया गया है । प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक क्षेत्रों में विकासनगर एव सहसपुर के किसी भी श्रमिक को इंडस्ट्रीज में काम करते हुए किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है या समय से सैलरी का भुगतान नहीं होता है तो वह अपनी समस्या को एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्या को संगठन को अवगत कराएं भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। इस बैठक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक संविदा कर्मी स्वास्थ्य मिशन एनएचएम ,भोजन माता कर्मचारी संघ के प्रदेश के पदाधिकारी, संगठन कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकासनगर सहसपुर के दोनों नवनिर्वाचित प्रभारियों ने श्रमिक क्षेत्र के हितों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए हर प्रकार से मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को आश्वस्त किया।
इस बैठक में विशेष रूप से चाय बागान के श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया । समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।
आज की इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देहरादून प्रभारी भारतीय मजदूर संघ संजीव बिश्नोई, श्रीमती गंगा गुप्ता प्रदेश मंत्री, मेहर सिंह रावत श्रीमती ममता देवी ,श्रीमती सीमा देवी, रणवीर सिंह ,मेघराज आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button