UK विकासनगर
उत्कर्ष योग समिति कराएगी बी एड छात्र छात्राओं को 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स
रिपोर्ट- इलम सिंह चौहान
विकासनगर। रविवार 28 अप्रैल वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं उत्कर्ष योग समिति के सक्रिय सदस्य मनमोहन सिंह ने युवाओं को उत्कर्ष योग समिति और योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग, पिथौरागढ़ और उत्कर्ष योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में बी. एड. पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्र छात्राओं के लिए 30 घंटे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर चंद्र दत्त सुंठा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड की ऑनलाइन उपस्थिति में संपन्न हुआ। उत्कृष्ट योग समिति के कार्यालय प्रांगण में समिति संस्थापक योग गुरु डॉक्टर सत्येंद्र सिंह के सानिध्य में संतोष जी रावत द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत संबोधन में प्रोफेसर देवेश भट्ट ने बताया कि प्रोफेसर सुंठा की उपस्थिति इस कार्यक्रम के दूरगामी परिणाम के लिए सार्थकता प्रदान करेगी। कर्नल (सेवानिवृत्त) आसाराम नौटियाल ने विद्यार्थियों को मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व से प्रेरणा देने का आह्वान किया। कर्नल (सेवानिवृत्त) रेवाधर नौटियाल ने गीता के उपदेश के माध्यम से बेरीनाग महाविद्यालय के छात्रों को प्रेरित किया। उत्कर्ष योग के संस्थापक डॉ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स के सापेक्ष आने वाले विद्यार्थियों को इस मिशन के ध्येय वाक्य “उत्कर्ष योग का एक ही नारा, घर घर हो स्वस्थ शिक्षित संगठित और संस्कारवान हमारा”के मूल मंत्र से आच्छादित करने का मैराथन प्रयास होगा। 30 घंटे के इस कोर्स को प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक नियमित सत्र की परिधि में संपन्न किया जाएगा। डॉ जगदीश सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष ओपन विश्वविद्यालय दिल्ली में इस कार्यक्रम को अपनी अकादमिक अनुभवीय सेवा देने की बात कही। इस अवसर पर बेरीनाग पिथौरागढ़ महाविद्यालय बी. एड. विभागाध्यक्ष डॉक्टर ममता जोशी ने इस अवसर को अपनी संकाय के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण की प्राचार्य प्रोफेसर रेणु बंसल ने कहा कि उत्कर्ष योग समिति के इस कार्यक्रम में अपने महाविद्यालय को भी जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बेंगलुरु से दुर्गा माहाली, पटना से सुनील कुमार, गोरखपुर से चंद्रसेन, बंसल मेरठ से राजीव कुमार ,अमेठी से रामचंद्र पांडे,सुशील पांडे, विजय शंकर पांडे, गाजियाबाद से मालती, दिल्ली से रेखा भट्ट, राजलक्ष्मी, सुमन, रेनू ,सावित्री पंत, गायत्री, सुषमा, पूनम, रामकृष्ण, गिरिराज, विनीता, शुभा लक्ष्मी, बच्चन सिंह, बनारस से किशमिश, देहरादून प्रेरणा भवन, उत्कर्ष योग समिति केंद्र शांति कॉलोनी बनियावाला से बी आर कोहली, कुसुम, राशि, प्रतीक, सुमन सकलानी, गम बहादुर, मोहिनी छेत्री, रुद्रांश, भूपेंद्र सिं,ह सुनील, सुनीता तथा नगर निगम पार्षद बीना रतूड़ी, रिवाड़ी (हरियाणा) विकासनगर से मीरा, बाला, बाबली, सुरेश आदि उपस्थित रहे। सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं नियमित सत्र के अंतर्गत 4 मई 2024 से संचालित की जायेगी।ऑनलाइन योग पाठ्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। अन्त में इस पहल के लिए निगम पार्षद बीना रतूड़ी ने मुख्य अतिथि निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड, प्रार्चाय देवेश भट्ट तथा इस क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए योग गुरु सत्येंद्र के साथ साथ सभी का आभार व्यक्त किया और सहभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।