देहरादून कांवली रोड़ के गंदे नाले के पुल का लोकार्पण करते केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व मंच पर आसीन अतिथिगण।

देहरादून,आज 9 जुलाई को राजपुर विधानसभा में प्रभात सिनेमा से लेकर कांवली रोड़ तक आने वाले गंदे नाले किया गे कवर।
आज राजपुर विधानसभा में गंदे नाले को बंद किये जाने पर नाले पर बने पुल का उद्घटान केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया।राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास व नगर निगम मेयर भी मौके पर मौजूद रहे।विधायक खजान दास के नेतृत्व में प्रभात टॉकीज से कावली रोड तक गंदा नाला कवर और मरम्मत का कार्य हुआ जिसकी लागत 4 करोड़ 99लाख खर्च हुए हैं।पुल का लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जिला प्रभारी आदरणीय यशपाल आर्य ने किया।मंत्री यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है।जो हर समय प्रदेश को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए तत्पर रहते हैं।उसी विकास एजेंडे के साथ इस नाला कवर परियोजना के अंतर्गत आज जनता को समर्पित किया जा रहा है।विधायक खजान दस ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह लगातार मेरे विधानसभा में विकास के हर कार्य योजनाओं को अपने संज्ञान में रखते हुए कार्य को अंजाम देते हैं।नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने राजपुर विधानसभा को एक करोड़ की धनराशि नगर निगम से देने की घोषणा की है।क्योंकि बस्ती क्षेत्रों से जुड़ी हुई विधानसभा को विकास की मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी है,इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट,प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास डाबर,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया,भगवत प्रसाद मकवाना,मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता,विजय थापा,पार्षद मनोज जाटव,पार्षद वशाल कुमार,पार्षद विमला गॉड,महामंत्री अरुण खरबंदा,विपिन खंडूरी,अजय तिवारी,राहुल लारा,अंबिका गैरोला,दीपक अग्रवाल,अनमोल राय,हिमांशु व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




