गोल्डन लायनेस मल्टिपल कार्यक्रम परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू।
मसूरी। गोल्डन लायनेस मल्टिपल 2022-23 के तहत पर्यटन नगरी मसूरी में देश के विभिन्न राज्यों से आये गोल्डन लायनेस मंडल के प्रतिनिधियों ने परेड निकाली जिसकी सलामी मल्टिपल कांउसिल चेयर पर्सन उषा चौधरी ने सलामी ली वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मनमोहा।
लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित गोल्डन लायनेस मल्टिपल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इससे पूर्व देश के करीब सात राज्यों के विभिन्न मंडलों से आये करीब 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने परेड निकाली। परेड में सबसे पहले मल्टिपल का झंडा व लोकल क्लब के प्रतिनिधियों ने परेड की जिसका सभागार में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने सम्मान में खडे होकर स्वागत किया व तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। इसके बाद विभिन्न राज्यों में मडंलो से आये प्रतिनिधयों ने अपने अपने झंडे के साथ परेड की जिसकी सलामी गोल्डन लायनेस मल्टिपल काउंसिल की चेयरपर्सन उषा चौधरी ने सलामी ली। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित किए गये जिसमें सभी क्लबों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गोल्डन लायनेस मल्टिपल काउंसिल की चेयरपर्सन उषा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सात राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया व परेड में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसमें देश के सात डिस्टिक शामिल है जिसमें ए वन, ए टू,, बी टू, फाइब वन, सी वन, सी टू, व ए थ्री शामिल है व 150 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सास बहू व सामाजिक कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों के सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये है। वहीं कार्यक्रम के तहत मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की 50 छात्राओं को स्वेटर, जूते मौजे व स्टेशनरी भेट की गई। उन्होंने बताया कि मल्टिपल बहुत सक्रिय होकर कार्य कर रहा है इसके साथ ही छत्तीस गढ में ए टू की सदस्यों ने पांच लाख का सामान आदिवासियों को दिया है वहीं ए थ्री ने कैंसर के कई आपरेशन करवाये इसके साथ ही अन्य मल्टिपल ने भी कई कार्य समाज सेवा के ़क्षेत्र मे किए है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएमसीसी, पीडीजी, पीएआईएलसी प्रसीडेंस राज रानी थापर, कान्फ्रेस चेयरपर्सन पीएमसीसी नीलम पुरी, कान्फ्रेस को चेयरपर्सन विनीता छाबडा, कीनोट स्पीकर विजय वालिया, चीफ मल्टिपल एडवाइजर ललिता राख्यान, मल्टिपल को एडवाइजर मालती खजान्ची, विशिष्ट अतिथि पुष्पा स्वरूप, रश्मि चौहान, मल्टिपल सचिव आभा शर्मा, मल्टिपल कोषाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, मल्टिपल पीआरओ स्नेहलता गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।