FeaturedUttarakhand News
चौकी लक्ष्मण चौक पर तैनात उoनिo कृष्ण कुमार सिंह द्वारा गुमशुदा 14 वर्षीय नाबालिग देव कुमार को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद


बता दें कि 15-8-2022 को घर से बिना बताए फरार नाबालिक के पिता राहुल कुमार द्वारा गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी गई थी लिखित तहरीर पर चौकी लक्ष्मण चौक थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत गुमशुदगी नाबालिग देवकुमार मु0अ0सं0 -405/22 धारा -363भादवि पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के सुपुर्द की गई ।
सीसीटीवी फुटेज और पता रसी सुराग रसी के जरिए पता चला कि उक्त लड़का हरिद्वार में किसी होटल पर काम कर रहा होगा ।क्योंकि घर से पैसे भी नही लेकर गया था इसी क्रम में आज सूचना मिली कि हरिद्वार में रोडवेज अड्डा और बस स्टैंड के आस पास गुमशुदा की फोटो दिखा दिखा कर पूछ ताछ की गई तो किसी ने बताया कि हिमालय डिपो वाली गली में ऐसा लड़का दिखा था तब और अच्छे से पूछा गया तो यह लड़का गोस्वामी भोज होटल के सामने बैठा मिला । इसके पिता राहुल कुमार जी जो साथ में थे ने इसको पहचान लिया और बताया कि यही मेरा लड़का है । पहचान होने पर इस लड़के से पूछ ताछ की गई तो इसने बताया कि मैंने सिगरेट पी थी जिसका पता मेरे घर में चल गया मेरी मम्मी ने मुझे डांटा की तेरे पिताजी को बताऊंगी इस लिए मैंने डर के कारण घर छोड़ दिया और मैं रेलवे स्टेशन चला गया और वहां से ट्रेन में बैठ कर हरिद्वार आ गया जहां मेरे कपड़े चोरी हो गए तो किसी ने मुझे ये कपड़े पहनने को दिए मेरे साथ कोई अपराधिक घटना नही घटी है मैं गुस्से में घर से निकल आया था गुमशुदा देवकुमार उम्र 14 वर्ष को हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया ।