FeaturedUttarakhand News
डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया।


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डा. अंबेडकर ने देश में समाज के कमजोर वर्ग को समानता का अधिकार देने व उनके उत्थान के लिए जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई व आज देश में उनकी बदौलत लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है व लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, मेघ ंिसह कंडारी, महेश चंद, पालिका सभासद प्रताप पंवार, गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, जसविंदर सिंह गोगी, राजीव अग्रवाल, रमेश भंडारी, अरविंद सोनकर, भरोसी रावत, दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।