FeaturedUttarakhand News

मसूरी-उत्तरकाशी मार्ग सुवाखोली के पास बोल्डर के आने से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार।

मसूरी-उत्तरकाशी मार्ग सुवाखोली के पास बोल्डर के आने से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार।

मसूरी। मसूरी से उत्तरकाशी जाने वाला मोटर मार्ग सुवाखोली के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। भूस्खल के साथ बड़े बडे बोल्डर रोड पर आ गये। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई व करीब छह घंटे मार्ग बंद रहा। सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग को सुचारू किया।


मसूरी उत्तरकाशी मार्ग पर सुवाखोली के समीप सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी से भूस्खल होने से बड़ी बड़ी चट्टाने गिरकर सड़क पर आ गई जिसके कारण लगभग 6 घंटे से लोग रोड के दोनों ओर फंसे हैं और मार्ग खुलने का इंतजार करे। रोड बंद होने से जहां उत्तरकाशी जाने व आने वाले यात्रियों को घंटो परेशानी झेलनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी भेजी व उसके बाद मार्ग सुचारू किया जा सका। रोड बंद होने से जौनपुर से मसूरी आने वाली दूध की सप्लाई बंद रही वहीं सब्जियों के ट्रक भी फंसे रहे व दोपहर बाद मसूरी दूध की सप्लाई व सब्जी पहुच सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button