FeaturedUttarakhand News

डा० चौहान अस्पताल, में रोटरी, दून विकास की ओर से पूर्व की भाति कलर अल्ट्रासाउंड एवं निशुल्क परामर्श केम्प का आयोजन।

31st अक्टूबर 2026

रोटरी, दून विकास, विकास नगर के सौजन्य से 

डा० चौहान अस्पताल, विकास नगर में पूर्व की भाति कलर अल्ट्रासाउंड एवं निशुल्क परामर्श केम्प का आयोजन किया गया, केम्प का उद्घाटन प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त एव राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, देहरादून के निदेशक श्री रविंद्र कुमार सैनी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया !

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर जोर देकर कहा कि सभी को अपने जीवन में राष्ट्र प्रथम का उद्देश्य रखना चाहिए, बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कर डा० चौहान समाज को अपनी सेवाये दे रहे है,

उन्होंने डा० चौहान अस्पताल की प्रसंसा की तथा कहा कि डा ० चौहान अस्पताल विकास नगर द्वारा जरूरत मंद आम लोगो को सदैव बेहतरीन और किफायती चिकित्सा सेवाये दी जा रही है, कहा कि समय समय पर इस प्रकार के केम्पो से आम जनता को बहुत लाभ होता है, कहा की मुख्यत ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठाते है,

इस प्रकार के केम्प भविष्य में भी आयोजित होते रहने चाहिये, संयोजक डॉ० वीरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सर्जन ने कहा की इस प्रकार के केम्प पिछले कई वर्षों से आयोजित किये जा रहे है जिससे आम एवं गरीब जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुँच रहा है ! 

केम्प में वरिष्ठ प्रसूति एव स्त्री रोग विशेषयज्ञ डा० साधना चौहान तथा डा० वीरेंद्र सिंह चौहान ने केम्प में अपनी निशुल्क परामर्श सेवाए दी ! आज के केम्प में बड़ी संख्या में पछवादून, पहाड़ी क्षेत्र से बड़ी संख्या में पुरुष एव महिलाओ ने केम्प का लाभ उठाया ! केम्प में 98 पुरुष एवं महिलाओं की निशुल्क थर्मल जाँच,ब्लड प्रेशर, ऑक्सिजन लेवल, स्वास्थ्य आदि की जाँच कर निशुल्क परामर्श दिया गया तथा ज़रूरत मंद लोगों को आधी फ़ीस पर कलर अल्ट्रासाउंड किया गया तथा इसके अलावा खून की कमी को दूर करने के लिये महिलाओं को आयरन तथा विटामिन सिरप तथा ज़रूरतमंद , बी॰पी॰एल॰ लोगों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई ! इस बार का कैंप मुख्य रूप से पेट से संबंधित समस्याओं तथा गर्भावस्था तथा महिलाओं तथा पथरी की बीमारियों पर केंद्रित था,कई मरीज़ अनेक गम्भीर बीमारियों जैसे गर्भस्थ शिशु में विसंगतिया, पीलिया , गर्भाशय की गांठ, रसोली तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाये गये जिन्हें उचित परामर्श तथा उपचार किया गया , कुछ लोग ऐसे भी थे जो अपनी आर्थिक हालात के कारण कलर अल्ट्रासाउंड नहीं करा पा रहे थे उन्होंने भी केम्प का लाभ उठाया ! इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष श्री प्रशांत जैन जी, श्री कँवलजीत भंडारी, श्रीमती आशा शर्मा, श्री विवेक भंडारी,राकेश वर्मा,कमल राज, पूजा वर्मा, श्रीमती निलू , शालू थापा, अफ़सा,बोबीं ठाकुर, करुणा थापा, ख़ुशी, राहुल कुमार , सोमबाला , चंद्रकिशोर शर्मा तथा रोटरी के अनेक सदस्य तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्तिथ रहे ! 

डॉ० वीरेन्द्र सिंह चौहान

वरिष्ठ सर्जन एवं समाज सेवी

विकास नगर, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button