FeaturedUttarakhand News

राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारीयों के 10% क्षेतीज आरक्षण विधेयक करे पास:कुकरेती

देहरादून।
आज दिनांक 06-फरवरी को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों के 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक पास होने पर सरकार व विपक्ष का आभार प्रकट किया।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने इस विधयेक के विधानसभा की मंजूरी पर माननीय मुख्यमन्त्री व प्रवर समिति के साथ ही विपक्ष का आभार प्रकट किया साथ ही सरकार से उम्मीद जताई कि शीघ्र इस विधेयक को राजभवन को भेजा जाय जिससे उस पर राजभवन की मोहर लगे तो राज्य आंदोलनकारियों की आंखों में उसकी चमक दिखाई देगी। शासनादेश जारी होने पर मनाएंगे दिवाली पिछले 11-वर्षों से है इन्तजार।
सुलोचना भट्ट औऱ डीo एसo गुसाईं के साथ पूरण सिंह लिंगवाल ने विधानसभा में इस विधेयक की मंजूरी पर पक्ष विपक्ष का आभार जताया औऱ जल्द राजभवन से मोहर लगने पर इस पर जश्न मनाए जाने की बात कहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button