FeaturedUttarakhand News
इनर व्हील ने 17वीं लड़की की शादी का सामान उपलब्ध करवाया।


साड़ियां, सूट, कुर्ती, नाइट सूट, जेंटस कमीज पेंट का कपड़ा, स्वेटर, जैकेट, डबल बैड कंबल, डबल बैड कवर, व बैड सीट, डिनर सेट, प्रेस, कुकर सहित अन्य बर्तन, दीवार घड़ी सहित सजावट का सामान व 21 सौ रूपया शगुन का दिया गया। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी संघल ने बताया कि इनरव्हील समाज के जरूरत मंदों के लिए अनेक प्रोजेक्ट करता है लेकिन गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान देना यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है उनके इस कार्यकाल में अभी तक 17 लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया गया है। जो कि बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, शशि मित्तल, रीना माथुर, व प्रभा अग्रवाल मौजूद रही।