FeaturedUttarakhand News

सेमुएल चंद्र का अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रैफरी चयन।

मसूरी। सेंट लारेंस हाई स्कूल के खेल अध्यापक व अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र आगामी 23 सितंबर से 12 अक्टूबर तक केरल के कोच्ची में होने वाली महिला ब्लाइंड फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप 2025, ब्लाइंड फुटबॉल महिला व पुरूष एशिन चैपियनशिप 2025 व ब्लाइंड फुटबॉल महिला व पुरूष नेशनल कप 2025 में बतौर रैफरी की भूमिका में चयन हुआ है। जिससे मसूरी वासियों में खुशी की लहर है।


अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोस्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में सेमएल चंद्र का चयन होने से मसूरी का नाम रौशन होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेंट लारेंस हाई स्कूल के खेल अध्यापक सेमएल चंद्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन होने से वह गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं, जिसमें खास बात यह है कि तीनों प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर उन्होंने अपने गुरू व इंडिया कोच नरेश नयाल का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने ब्लाइंड फुटबॉल से जोड़ा व रैफरी का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वह लगातार देहरादन जाकर एनआईईपीवीडी जाकर ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे है। उन्होंने कहा कि ब्लाइंड फुटबॉल के प्रति प्यार व कठिन परिश्रम ने उन्हें यह अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह पैराओलंपिक खेलों में बतौर रैफरी मसूरी व देश का प्रतिनिधित्व करें। यह तीनों अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता उनके पैराओलंपिक की पहली सीढ़ी साबित होगी। उन्होंने कहा कि ये तीनों प्रतियोगिताएं आगामी 23 सितंबर से 12 अक्टूबर तक केरल के कोच्ची में होनी है जिसके लिए वह लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं। सेमुएल चंद्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बतौर रैफरी चयनित होने पर सेंट लारेंस हाई स्कूल सहित मसूरी के खेल प्रेमियों में उत्साह है व उन्हे इसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत व लगन से वह मसूरी व देश का नाम रौशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button