FeaturedUttarakhand News

देहरादून की फ़िल्म एक्ट्रेस नेहा सक्सेना ने साऊथ की फ़िल्म मे कैसे बनाई अपनी पहचान* :-जाने ब्यूरो दीपक सैलवान के साथ

फ़िल्म एक्ट्रेस नेहा सक्सेना की कामयाबी पर किसका आशीर्वाद- जाने दीपक सैलवान के साथ। उत्तराखंड देहरादून की रहने वाली नेहा सक्सेना ने साऊथ की फ़िल्म सीटी मे जमाया अपना सिक्का कैसे मिला काम जाने क्या कुछ कहा नेहा ने,नेहा सक्सेना ने कहा की उनको साऊथ फ़िल्म सीटी मे 12 साल हो गये हैँ, दो साल उन्होंने बहुत स्ट्रेगल किया उसके कहीं जाकर फ़िल्म मे काम करने का मौका मिला।

नेहा सक्सेना से जब हमने पूछा कि आजकल साऊथ की फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। जब कहीं फिल्मों की बात होती है तो साऊथ की फ़िल्म का नाम जरूर आता है। तो उनका जवाब था कि साऊथ कि फिल्मों मे हर तरह का मसाला होता है। साऊथ की फिल्मों मे एक बढ़ी फैमली दिखाते हैँ,जिसमे परिवार के सम्मान की लड़ाई होती है। जिस पर पूरी फ़िल्म टिकी होती साऊथ कि फ़िल्म मे इमोशन्स, गलेमर्स, एक्शन, कॉमेडी भरपूर होती है। उन्होंने ये भी कहा की साऊथ ने कई बढ़ी फिल्मे दी हैँ, जैसे बहुबली फस्ट, बहुबली टू, पुष्पाराज,RRR जैसी हिट फिल्मे दी हैँ, जो दर्शकों को बहुत पसंद आई हैँ।और कमाई के भी कई रिकॉर्ड तोड़े जब हमने उनसे पूछा की अगर आपको बॉलीवुड मे मौका मिला तो क्या आप स्क्रिप्ट पर ध्यान देंगी या सिर्फ बॉलीवुड का नाम ही काफी है।
तो उस पर नेहा का जवाब था कि उनको बॉलीवुड मे मौका मिला तो वो जरूर काम करेंगी लेकिन उसके साथ ही स्क्रिप्ट पर ध्यान देंगी की फ़िल्म मे उनकी भूमिका क्या है और कितनी दमदार है। हमने उनकी फैमली के बारे मे जानने की कोशिश की तो नेहा ने जवाब दिया की वो अपनी मम्मी के साथ रहती हैँ। और पापा के बाद मम्मी ने ही उनको जीवन की हर ख़ुशी दी और आज वो जो कुछ भी हैँ मम्मी जी के आशीर्वाद से हैँ इसलिए वो हमेशा मम्मी जी को शूट पर भी अपने साथ लेकर जाती हैँ। उन्होंने कहा की उनको अपने शहर देहरादून मे देहरादून फ़िल्म फेस्टिवल मे आने का मौका मिला और उसी के बाद फैशन वीक मे भी उनको निमंत्रण मिला तो उनको बहुत ख़ुशी हुई। हमने पूछा की क्या उत्तराखंड मे भी आप काम करना चाहोगे तो उनका कहना था की साऊथ की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है, और साऊथ के डारेक्टर भी उत्तराखंड मे कई फ़िल्म बना चूके हैँ। और जो उत्तराखंड में आते हैँ,वो फिर दुबारा भी इक्षा रखते हैँ यहां आने की क्योंकि उत्तराखंड बहुत ही सुन्दर प्रदेश है। नेहा उत्तराखंड से सरकार मांग करती हैँ कि यहां फ़िल्म सीटी बनाई जाये जिससे यहां के युवाओं को अपनी कला को दिखाने का मौका मिले और रोजगार के साधन उपलब्ध हों। आखिर मे उन्होंने कहा की अगर कोई उत्तराखंड मे अच्छी फ़िल्म लॉन्च करता है और उनसे सम्पर्क करता है तो वो उसमे जरूर काम करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button