FeaturedUttarakhand News

निकाय चुनाव को लेकर आप ने कसी कमर, पुरे दम-खम से लड़ेंगे चुनाव

आज दिनाँक 19 अक्टूबर 2024 को आम आदमी पार्टी की एक प्रदेश व जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें प्रदेश सहप्रभारी दिल्ली व त्रिलोकपुरी विधायक रोहित मेहरौलिया प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर और साथ में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।


आज के इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारियो ने अपनी विस्तृत प्प रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जिसमें सभी जिलों से आए हुए जिला अध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।
प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल ने वीडियो कॉल करके सभा को संबोधित किया। प्रदेश सह प्रभारी ने उत्तराखंड संगठन द्वारा संगठन के निर्माण पर हुए कार्यों से अपनी संतुष्टि जाहिर की और कहा कि उत्तराखंड आप संगठन जिस तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है यह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत को देखकर के अरविंद केजरीवाल जी भी प्रभावित हैं और उन्होंने उत्तराखंड में मनीष सिसोदिया जी का कार्यक्रम जल्द ही उत्तराखंड में लगाने का वादा किया है। प्रदेश सह प्रभारी जी ने बडकहा की उत्तराखंड में आप संगठन जनहित के मुद्दों को उठा रहा है इससे प्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई है।
आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है और पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और यहां से जो पार्टी में ऊर्जा मिलेगी उससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव बजमें पार्टी विजयी हो कर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
आज के इस कार्यक्रम में नैनीताल में सेंकड़ो की संख्या मे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button