FeaturedUttarakhand News

एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब गांधी जयंती की पूर्व बेला पर क्रासकंट्री दौड़ आयोजित करेगा।

एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब गांधी जयंती की पूर्व बेला पर क्रासकंट्री दौड़ आयोजित करेगा।

मसूरी। एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब आगामी गांधी जयंती की पूर्व बेला पर एक अक्टूबर को क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन करेगा। इस संबंध में क्लब ने पूरी तैयारी कर ली है।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब क्रासकंट्री दौड बालक व बालिका के चार वर्गों मिनी, सबजूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की जायेगी। क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल, महामंत्री सूरत सिंह रावत व प्रतियोगिता संयोजक बिजेंद्र पुंडीर ने बताया कि क्रास कंट्री दौड कैमलबैक रोड पर एचएन बहुगुणा पार्क से प्रातः 9 बजे आयोजित की जायेगी जिसमें मसूरी के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान तक के धावकों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी दिया जायेगा। प्रतियेागिता की पूरी तैयारी कर ली गई है व प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए नगर प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस, जलसंस्थान, उप जिलाचिकित्साल मसूरी व मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन का सहयोग लिया जा रहा है। प्रतियोगिता आयोजित करने का उददेश्य बच्चों में प्रतिभा निखारने के साथ ही खेलों के प्रति रूचि जगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button