FeaturedUttarakhand News

वनस्पति विज्ञान विभाग में परिषद् गठन, आपदा प्रबंधन पर गोष्ठी आयोजित

इलम सिंह चौहान

छात्रों ने चुने पदाधिकारी, विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक संसाधनों का महत्व

विकासनगर | 12 अक्टूबर
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के वनस्पति विज्ञान विभाग में रविवार को विभागीय परिषद् का गठन किया गया। बी.एससी प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
चयनित पदाधिकारी — अध्यक्ष: ज्योति जोशी, उपाध्यक्ष: समीर, सचिव: लक्की, सह सचिव: त्रिवली शर्मा और कोषाध्यक्ष: अभिजीत सिंह।

इस अवसर पर विभाग की ओर से “आपदा प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण” विषय पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. पी.एस. चौहान ने किया।
गोष्ठी में डॉ. सुशील सती ने फाइटोकैमेस्ट्री एवं औषधीय पौधों की उपयोगिता पर, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने चरकसंहिता की औषधीय महत्ता पर और डॉ. आर.पी. बडोनी ने वनस्पतियों के आर्थिक महत्व पर विचार रखे।


डॉ. केष्टवाल ने गणितीय दृष्टिकोण से वनस्पतियों की उत्पादकता का विश्लेषण किया, जबकि डॉ. परवेज़ आलम ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।
डॉ. नेहा कुकरेती ने आपदा प्रबंधन और बचाव उपायों पर जोर दिया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर.एस. गंगवार ने शास्त्रों में वर्णित औषधीय ज्ञान और पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डालते हुए नवगठित परिषद् के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. सीमा पुंडीर, बलबीर सिंह पंवार और सुनील मैठानी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button