FeaturedUttarakhand News

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर लगाया स्वच्छता अभियान

आज तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के निकट स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों द्वारा भारत रत्न एवम संविधान रचियता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर दूध अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया।


एकेडमी कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संदेश दिया कि “स्वच्छ और स्वस्थ होगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया”।


तीर्थनगरी ऋषिकेश गंगा स्थल पर खिलाडियो ने लगभग 5 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया और विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटक भक्तों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया कि गंगा मां को स्वच्छ रखें यहां प्लास्टिक ना डालें कपड़े ना धोए।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर संचालक विपिन डोगरा, निकिता प्रजापति,प्रिया, मनन डोगरा, द्रुविका गुप्ता, जयवर्धन, दिव्यता थापा,अंश पाल, सृष्टि, शिव, वसुंधरा,वंशिका जोशी,दिव्यांशी, दीपिका, ज्योति, सान्या, ऋषभ, अनुराग,अनिल, नैतिक, शाश्वत,साइमन,सोनाक्षी, अंशिका, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button