Nirankari News

वार्ड 23 खुड़बुड़ा मे कूड़े को लेकर पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून आज 14 सितंबर को काँवली रोड़ खुड़बुड़ा वार्ड नo 23 मे निजी सम्पति पर नगर निगम द्वारा लम्बे समय से कूड़ा डाला जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियो का रहना मुश्किल हो गया है कूड़े के विरोध मे आज क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद विमला गॉड के नेतृत्व मे कूड़े के ढेर के पास खड़े होकर कर प्रदर्शन किया।
पार्षद विमला गॉड ने बताया की ये एक निजी सम्पति है और नगर निगम द्वारा यहां कूड़ा डालकर क्षेत्र मे स्कूल जाने वाले बच्चो सहित सभी आने जाने वाले लोगों को बदबू मे जीना दुभर हो गया है।
इस प्रदर्शन के दौरान विशाल बेदी,भूमि स्वामी बिजेंद्र सिंह,भाष्कर आनंद,मुकेश चटवाल, लवी चावला,लक्की चावला,धुर्व सबलोक,आशीष ओबराय,रमेश कंसल,कमल गुलाटी,गगन,नमन भंडारी, अंकित अग्रवाल,पुनीत आनंद, सौरभ चटवाल,मिस्टर जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button