गुरूद्वारे में गुरू गोविंद सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया, लंगर का आयोजन किया।
मसूरी। गुरू ंिसह सभा लंढौर में गुरू गोविंद सिंह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्वारें में विशेष अरदास की गई व शबद कीर्तन किए गये। व दोपहर बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गुरू गोविंद सिंह के जन्म दिवस पर गुरू सिंह सभा लंढौर ने गुरूद्वारें में अरदार, अखंड पाठ व शबद कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने गुरू गोविंद सिंह की एक शताब्दी पूर्व हस्त लिखित जन्मपत्री से श्रद्धालुओंको रूबरू करवाया वहीं उन्होंनेे गुरूनानक देव जी की जन्मपत्री भी दिखाई। उन्होंने कहा कि उनके पिता ऋषि भारद्वाज ज्योतिष थे उन्होेने यह जन्मपत्री बनायी है जो हस्तलिखित है। उन्होंने भगवान श्री राम की तीन सौ साल पुरानी जन्म पत्री भी दिखाई। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज हिमाचल प्रदेश से आये थे व वहां से कुछ दूरी पर ही गुरू गोविंद सिंह का स्थान है। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने गुरू गोविद सिंह की जन्मपत्री को बडे ही आदर व श्रद्धा के साथ देखा। इस मौके पर गुरू ंिसह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना ने गोपाल भारद्वाज को सरोपा भंेट कर सम्मानित किया व कहा कि अगर उनके पास मसूरी के गुरूद्वारे का इतिहास या चित्र हों तो वह गुरू सिंह सभा को भेंट करें। वहीं दूसरी ओर गांधी चौक स्थित गुरूद्वारे में भी गुरू गोविंद सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया व शबद कीर्तन के साथ गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह, रणवीर सिंह, परमजीत कोहली, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, इंद्रजीत सिंह, शिव अरोडा, तनमीत खालसा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।