FeaturedUttarakhand News

भाजपा बैठक में शक्ति केंद्र व बूथ समिति गठन पर चर्चा।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में आगामी 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई की तीन सौ वीं जयंती पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया वहीं शक्ति केंद्रो व बूथ संयोजकों की नियुक्ति करने के साथ ही 23 मई को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी उसमें पूरी भागीदारी करने का निर्णय लिया गया है।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में भाजपा मसूरी मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताआंे का आहवान किया गया िकवह पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की रीति नीति जनता तक पहुंचाने में बढ़चढ कर भागीदारी करें। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा गया कि उनके क्षेत्र में कोई भी समस्या हो उसका संज्ञान पार्टी में करें उनके निदान का हर संभव प्रयास किया जायेगा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आगामी 21 मई से 31 मई तक पूरे देश में अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौंवी जयंती धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया व अनेक कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में शक्ति केंद्रो व बूथ समितियों के गठन करने के लिए संयोजक बनाये गये ताकि शीघ्र गठन किया जा सके। वहीं 23 मई को नगर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों आदि प्रतिभाग लेंगे जिसमें देश के सैनिको व राष्ट्र सुरक्षा में योगदान की सराहना की जायेगी। इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को बढचढ कर प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया। बैठक को पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, आदि ने भी संबोधित किया व कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय रमोल, बिजेंद्र भंडारी, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, सतीश ढौडियाल, सतीश जुनेजा, शिव अरोड़ा, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, राकेश ठाकुर, राजेश्वरी नेगी, सपना शर्मा, सीता पंवार, नर्मदा नेगी, दर्शनी सेमवाल, प्रभा बर्तवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button