FeaturedUttarakhand News
विकासनगर रजिस्ट्रार कार्यालय में अनियमितताओं का बड़ा खुलासा


निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में डम्प पाए गए, जबकि 25 रजिस्ट्रियां वर्षों से बिना किसी कारण लंबित पड़ी थीं। अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालय संचालन में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।
जांच में यह भी सामने आया कि मा. सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद Golden Forest Company से जुड़े खातों में लगभग 150 अवैध रजिस्ट्रियां की गईं। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित भूमि के क्रय-विक्रय और स्टांप शुल्क चोरी से जुड़े 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं, जिससे करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।