FeaturedUttarakhand News

नगर-निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने फॉगिंग करने वाली बढ़ी गाड़ियों को किया रवाना।

नगर-निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने फॉगिंग करने वाली बढ़ी गाड़ियों को किया रवाना।
देहरादून।
आज देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वास्थ्य अधिकारी ने फॉगिंग करने वाली 6 गाड़ियों को नगर निगम से किया रवाना। इस अवसर पर मेयर गामा ने पत्रकारों के माध्यम से लोगों से अपील की है कि अपने घर मे कहीं भी पानी को जमा ना होने दिया जाये क्योंकि पानी मे लार्वा बनने से ही डेंगू और मलेरिया पंपता है। जिससे डेंगू और मलेरिया बढ़ने का खतरा होता है। इसलिए पानी को जमा ना होने दें साफ सफाई का ध्यान रखें। सुनील उनियाल गामा ने बताया की आज फॉगिंग के लिए 6 बढ़ी गाड़ियों को मुख्य मार्गो पर रवाना किया गया। जैसे राजपुर रोड़,रायपुर रोड़, चकरोता रोड़,सहारनपुर रोड़, विधानसभा हरिद्वार रोड़ व ट्रांसपोर्ट नगर के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना,पूरन सिंह बिष्ट,पांडे व राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button