कई दिनों से अवैध निर्माण पर नगर निगम का सर्वें चल रहा था जिसके बिजली और पानी का बिल 2016 से बाद के हैँ, उनको धुस्थ करने के लिए नगर निगम सर्वें कर रहा था जिसमे 525 घर चिन्नीत किये गए हैँ। आज से इस पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही शुरू करते हुए रिस्पना नदी राजेश रावत कालोनी से शुरुवात कर दी गई है, राजेश रावत कालोनी मे जो अतिक्रमण हटाया गया वो सिर्फ बांडरीवाल तोड़े गए हैँ। जो कब्जे के इरादे से बोंडरीवॉल खडे किये गए थे, कई लोगों ने 2016 से पहले के बिजली के बिल दिखाए जिसको निगम द्वारा छोड़ देने के लिए कहा गया। उसके बाद नगर निगम की टीम ने डालनवाला का रुख किया। और नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए एक मकान तोड़ दिया गया। उसी के अंडर निगम की जगह पर प्लॉटिंग की गई है, एक युवक जो की प्लाट का मालिक है उसने मौके पर पहुंचकर अधिकारीयों से बात करते हुए अपनी रजिस्ट्री और दाखिला ख़ारिज दिखाया,सोचने वाली बात ये है कि नगर निगम की जगह को जगह पर रजिस्ट्री और दाखिला ख़ारिज कैसे हो गया। कौन है इसका जिम्मेदार ये जाँच का विषय है। फिलहाल नगर निगम ने बोण्डरीवाल तोड़ दी है। इस अभियान मे किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पूरा पुलिस बल तैनात रहा।